कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के बैनर तले शनिवार जनता इंटर कॉलेज सोहसा मठिया के पूर्व प्रवक्ता स्वर्गीय सत्येंद्र प्रताप पाण्डेय के पुण्यतिथि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में उनकी स्मृति में मरीजों के सुविधा के हेतु एक व्हीलचेयर प्रभारी अधीक्षक डॉ० नीलकमल को प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय श्री पांडेय की पत्नी व मालती पाण्डेय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मंजू पाण्डेय एवं उनके पुत्र शिवेंद्र पाण्डेय की मौजूदगी रही।
साथ ही क्लब के द्वारा कोरोना संकट के दौरान योगदान हेतु अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें सर्वश्री संतोष गोंड, विनोद वर्मा, जाकिर हुसैन, सच्चिदानंद तिवारी, अरुण कुमार, पवन गुप्ता, मनोरमा शर्मा, ममता भारती, रंजू तिवारी, पूजा देवी, कल्पना देवी, विमलेश दुबे, विनीता मिश्रा, रेनू एवं अनुराधा राव मुख्य थे।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष डॉ० एमएच खान, सचिव वाहिद अली, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, उपाध्यक्ष सदरे आलम, उपाध्यक्ष महेंद्र तिवारी, निदेशक आफताब आलम हीरा, दिनेश यादव, इम्तियाज आलम एवं डॉ पवन खरवार के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…
सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…
एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…
हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…