कसया/कुशीनगर। त्रिविधि पावनी 2566 वीं बुद्ध जयंती के अवसर पर कुशीनगर में भव्य शोभा यात्रा निकली। बौद्ध भिक्षुओं ने मुख्य मंदिर में तथागत की प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा की व चीवर चढ़ाया। इस मौके पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में
भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर ने कहा कि बुद्ध के उपदेशों से ही विश्व को शांति मिलेगी। बुद्ध जयंती के अवसर पर सोमवार की सुबह भिक्षु संघ के अध्यक्ष व म्यांमार मन्दिर के प्रमुख अग्ग महापंडित भदन्त ज्ञानेश्वर के निर्देशन में पांच बौद्ध भिक्षु चीवर के साथ महापरिनिर्वाण मन्दिर पहुंचे जहां 5 वीं सदी में बनी बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर पर चीवर चढ़ाया और सम्मा हतो, अरहतो …’ सहित धम्म पाठ के साथ विशेष पूजा की। बोधि वृक्ष को जलदान किया गया । शोभायात्रा के समय नगर के हर मार्ग पर पेयजल की व्यवस्था की गई थी।
इस दौरान भन्ते महेंद्र, भन्ते नन्द रतन, भन्ते अशोक, नंदिका, भिक्षुणी धम्म नैना, भन्ते उपाली, भन्ते मुलायम, अम्बिकेश त्रिपाठी, रामनगीना, ओमप्रकाश कुशवाहा आदि सहित भिक्षु व उपासक मौजूद रहे।
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…