News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विद्युत् तार की चपेट में आया ट्रक, ट्रक सहित दर्जनों ऑटो जलकर खाक 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 31, 2023  |  8:23 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विद्युत् तार की चपेट में आया ट्रक, ट्रक सहित दर्जनों ऑटो जलकर खाक 

कसया/कुशीनगर। कसया -पड़रौना मुख्य मार्ग पर बैरिया चौराहे से आगे  स्थित ईदगाह के पास एक सीएनजी ऑटो लदी ट्रक  धु – धु कर जलने लगा। ट्रक पर  लदा एक दर्जन सीएनजी ऑटो भी जलकर राख हो गया।इस  घटना में ट्रक चालक बाल बाल बच गया।सूचना पर मौके पर पहुंची फायर  बिग्रेड ने  कड़ी प्रयास  के बाद  आग को बुझाने में सफल हुई। 

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद से ट्रक संख्या एनएल 01 एन 5970 को  चालक अब्दुल हमीद सीएनजी ऑटो लादकर पड़रौना जा रहा था कि   पड़रौना -कसया मार्ग पर बैरिया गांव के ईदगाह के समीप लचीले  विद्युत तार की चपेट में ट्रक आ गया और ट्रक में आग लग गयी। आग लगने की जानकारी होते ही ट्रक चालक  हमीद ने ट्रक के अगले हिस्से को ट्रेलर से अलग कर लिया। आग से ट्रेलर सहित उसपर लदा एक दर्जन ऑटो जलकर राख हो गया। आग लगने से वहाँ लोगों में अफरा तफरी मच गया तथा  भारी मौके पर  जुट गई। मौके पर पहुंची उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव और पुलिस अधिकारियों ने  घटना के सम्बंधित  जानकारी ली ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking