News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar/कुशीनगर: बालू लदे ट्रक ने छात्रों को मारी ठोकर, एक की मौत दूसरा गंभीर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 8, 2021  |  1:17 PM

798 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: बालू लदे ट्रक ने छात्रों को मारी ठोकर, एक की मौत दूसरा गंभीर

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया -पडरौना मार्ग पर स्थित सेन्दुरिया गांव के सामने बालू लदे ट्रक की ठोकर से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

मिली जानकारी के अनुसार थाना के ही ज्वार गांव निवासी छात्र विशाल व उसका दोस्त पटहेरवा के नवजीवन इण्टर कॉलेज में रोज की भांति पढ़ने के लिए जा रहा था कि अभी वह को सेंदुरिया गांव के पास सामने पहुँचा था कि विपरीत दिशा से आ रहीं बालू से लदी ओवरलोड ट्रक ने दोनों छात्रों को ठोकर मार दी जिससे विशाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को एम्बुलेंस की सहायता से उसे फाजिलनगर सीएचसी पहुँचाया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।इधर छात्र की मौत सुनकर छात्र के परिजनों में कोहरा मच गया।जबकि क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय पुलिस पर अवैध बालू के कारोबार के फलने फूलने का आरोप लगाया है।लोगों का कहना है कि जब बालू खनन के लिए शासन द्वारा कोई वैध पट्टा आवंटित हुआ ही नहीं है तो बालू से लदे ट्रक आखिर कहां से आ रहे हैं ?यह सब स्थानीय पुलिस की शह पर ही यह अवैध कारोबार फल फूल रहा है।जिस वजह से आज एक बेगुनाह छात्र की जान चली गई और एक जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking