News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: हल्दी की रस्म अदायगी में हुई चोरी, पंडित जी बन गए चोर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 22, 2023  |  3:38 PM

319 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: हल्दी की रस्म अदायगी में हुई चोरी, पंडित जी बन गए चोर WhatsApp

कुशीनगर। लालच बुरी भला है….!यह कहावत जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में आम चर्चा बना हुआ है। जब हल्दी की रस्म अदायगी में आए पंडित जी ने बहु के समान के साथ नकद पर हाथ तो साफ कर दिए,लेकिन चोरी तो चोरी ही है,फिर क्या हुआ आइए आप भी पढ़ लीजिए।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

यह है पूरा मामला

जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बंगालीपट्टी गांव में हल्दी की रस्म अदायगी कराने पहुंचे पंडितजी के खिलाफ यजमान ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पंडित जी घर के आभूषण, रुपये और शृंगार का सामान चुराकर भाग रहे थे। इसी बीच परिजनों ने पकड़ लिया। पंडित जी की स्कूटी की डिकी से सामान भी बरामद हुआ कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बंगालीपट्टी गांव के निवासी हरिकिशुन कुशवाहा के लड़के पंकज का 21 मई को विवाह था, 20 मई की रात 11 बजे घर पर हल्दी की रस्म अदायगी हो रही थी। घर में पंडित जी थे, परिवार के लोग बाहर मटकोड़ कार्यक्रम में गए थे। आरोप है कि मौका मिलते ही पंडित जी ने यजमान की बहू का सामान चुरा लिया।

जब सभी लोग घर लौटकर आए तो हरिकिशुन की बड़ी बहू रंजू के आभूषण एवं अन्य सामान गायब थे। रंजू रोने-चिल्लाने लगी। तभी पंडित जी मौका पाकर अपनी गाड़ी लेकर जाने लगे। वह घबराए हुए थे। परिजनों को संदेह हुआ तो पंडित जी की स्कूटी की डिकी खोलकर देखा। उसमें रंजू का पर्स मिला। पर्स में पायल, झुमके, 3,450 रुपये, शृंगार के सामान बरामद हुए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

इस संबंध में कुबेरस्थान के थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर पंडित विकास त्रिपाठी पुत्र व्यासचंद त्रिपाठी ग्राम घोरघटिया थाना कुबेरस्थान पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बहरहाल इस मामला की चर्चा क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल चुकी है,आमजन अपनी अपनी भाषा में इसे चर्चा के रूप दे रहे है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking