कसया/कुशीनगर। सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना के साथ काम कर रही नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान ने कसया नगर स्थित वृद्धाश्रम पर वृद्धजनों के मनोरंजन के लिए जनपद के अग्रणी समाजसेवी दीप नारायण अग्रवाल के सहयोग से टीवी लगवाया एवं वृद्धजनों से इसका उद्धघाटन करवाया।
बताते चलें नयी दिशा के सदस्य वृद्धाश्रम पर वृद्धजनों का हाल चाल लेने आते रहते हैं, इस क्रम में बुधवार को स्ट्रेस अवेर्नेस डे पर नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र का वृद्धाश्रम आना हुआ तो प्रबंधक रज्जो राजा ने बताया कि पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग अलग टीवी की व्यवस्था किसी माध्यम से हो जाती तो अच्छा रहता। इस क्रम में डॉ0 हरिओम ने दीपनारायण जी से बात किया और उन्होंने तत्काल सहमति देते हुए अगले दिन गुरुवार को डॉ0 हरिओम को डिश और सेट अप बॉक्स के साथ टीवी उपलब्ध करा दिया और फिर डॉ0 हरिओम ने नयी दिशा के सदस्यों के साथ उसे वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को समर्पित किया।
टीवी की व्यवस्था से वृद्ध जन खुश दिखे और उन्होंने दीपनारायण जी सहित नयी दिशा के सदस्यों को दुआएं दीं।इस अवसर पर विकास श्रीवास्तव, रमा प्रजापति, बड़े लाल गुप्ता, वशिष्ठ पांडेय, अनिल पांडेय, सुजीत कुमार दास, मनोज पांडेय, गति लाल, सुभाष सिंह, प्रभावती, विद्यावती, अजीत वर्मा, गुलशन शर्मा, अमित चौरसिया, प्रकाम्य चतुर्वेदी, नयी दिशा उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, इत्यादि उपस्थित रहेl
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…