कुशीनगर। अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज बुधवार को थाना रविन्द्र नगर धूस पुलिस टीम द्वारा सरस्वती चौक से रहसू की तरफ जाने वाली नहर के पास से मु0अ0सं0 21/2023 धारा 379, 411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तों आदर्श मिश्रा पुत्र पवन मिश्रा व भोलू मिश्रा पुत्र खुरबुर मिश्रा निवासी रहसू थाना रविन्द्र नगर धूस कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर चोरी गये 03 अदद मोटर पम्प की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह थाना रविन्द्र नगर धूस कुशीनगर,उ0नि0 दीपक सिंह,हे0का0 चन्द्रजीत यादव,का0 कुन्दन सिंह,का0 विशाल सिंह,का0 जितेन्द्र यादव आदि शामिल रहे l

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…