कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र के गोसाई पट्टी में छः दिन पूर्व दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल के इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में नामजद छः आरोपियों में से दो आरोपी को आज मुकामी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बता दे, की पिछले चार अगस्त को ग्राम गोसाई पट्टी में दो पक्षों में मार पीट हुआ, जिसमे सुनील पासवान गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी इलाज गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा था कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक की पत्नी शिमला देवी के तहरीर पर थाना तरयासुजान में छः लोग नामजद के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत हुआ।
प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिल देव चौधरी ने अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिये एक टीम बनाई जिसमे चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय राय, आरक्षी आसुतोष सिंह, आरक्षी रितेश को लगाया। पुलिस टीम ने मुखबिरों की जाल बिछाई, जिसमे आज जानकारी मिली की हत्या के मामले के नामजद दो अभियुक्त विशाल पुत्र दयाशंकर, दुर्गेश उर्फ पप्पू पुत्र दयाशंकर कही जाने के लिये तमकुहीराज बस स्टैंड के पास वाहन के प्रतीक्षा में खड़े है। सूचना पर विश्वास कर चौकी प्रभारी ने बताये गये स्थान पर पहुच कर दोनो को गिरफ्तार कर लिया। मुकामी पुलिस गिरफ्तार दोनो हत्या आरोपियों को आज जेल भेज दिया ।
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…