कसया/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थाना कसया पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर भैंसहा सदर टोला कट के पास से दो अभियुक्त सन्दीप कुशवाहा पुत्र भरत कुशवाहा निवासी कोटवा बसावन टोला, थाना महुआडीह जिला देवरिया, अमर नाथ पटेल पुत्र रामकेवल पटेल निवासी सहोदर पट्टी, थाना महुआडीह जिला देवरिया को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही से चोरी गये एक अदद एक्साइड बैटरी, एक अदद ल्यूमिनश इन्वर्टर, एक अदद लेनवो का लैपटाप, एक अदद डेस्कटाप फैक्सिन कीमत लगभग (एक लाख )रूपये की सामान बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 1113/2022 धारा 380/411/413 भादवि में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाले टीम में प्र0नि0 आशुतोष कुमार तिवारी थाना कसया कुशीनगर,निरीक्षक अपराध विनय कुमार सिंह थाना कसया, उ0नि0 रविभूषण राय,का0 विशाल यादव,का0 धीरज कुमार,का0 अनीष यादव,का0 राहुल यादव,का0 अभिषेक मौर्या,का0 प्रमोद सिंह यादव आदि शामिल रहे l
कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…
कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…
कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…
कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…