News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बारात जा रहे दो लड़कों को बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार को मारी ठोकर दोनों की हालत गंभीर

सुनील नीलम

Reported By:

Dec 9, 2023  |  9:04 PM

180 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बारात जा रहे दो लड़कों को बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार को मारी ठोकर दोनों की हालत गंभीर

कुशीनगर । तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर राजापाकड़ गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रहे बोलेरो की ठोकर से बाइक पर सवार युवक बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद अनियंत्रित बोलेरो दूसरी तरफ सड़क के किनारे रखे पुआल के ढेर में जा फंसी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ही ग्राम पंचायत दोघरा के कठकुइयां टोला निवासी 35 वर्षीय मनोहर प्रसाद पुत्र योद्धा प्रसाद व 45 वर्षीय राजनंद चौहान पुत्र भगन चौहान गांव से दुमही बंगरा रामबक्स जा रही बारात के साथ डिस्कवर बाइक से जा रहे थे। वे अभी उक्त गांव के सामने पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही तेजगति अनियंत्रित बोलेरो ने उनकी बाइक में जबरदस्त ठोकर मार दी। घटना में बाइक पर सवार दोनो युवक बुरी तरह घायल हो गए।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

मौके पर जुटे लोगों ने ऐंबुलेस व पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर एसआई अभिषेक सिंह, दीवान अरविंद सिंह, सिपाही संतोष चौहान व अनुराग तथा दोनो तरफ से दो ऐंबुलेस पहुंच गए। एक ऐंबुलेस से मनोहर को जिला अस्पताल पडरौना व दूसरे ऐंबुलेस से राजनंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेवरही भेजा गया। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो व बाइक को थाने ले गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking