News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दो बच्चो की पोखरा में नहाते वक्त डूबने से हुई मौत

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 25, 2024  |  9:11 PM

216 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दो बच्चो की पोखरा में नहाते वक्त डूबने से हुई मौत

कसया । वृहस्पतिवार को कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर चौकी अंतर्गत वार्ड नंबर 20 शहिद भगत सिंह उर्फ रामनगर में साथियो के साथ मुंडेरा रतन पट्टी स्थित तालाब में नहाते समय दो नाबालिक बच्चो की डूबने से मौत हो गई।शोर सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दिया,मौके पर पहुंची कुशीनगर चौकी पुलिस पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

मिली जानकरी के अनुसार गुरुवार को  बिलाल पुत्र जैनुल आब्दीन उम्र लगभग 13 वर्ष व महताब पुत्र आलम उम्र लगभग 10 वर्ष निवासी रामनगर,थाना कसया जनपद कुशीनगर स्कूल से आने के बाद अपने साथियो के साथ वार्ड नंबर 19 शिवाजी नगर (मुंडेरारतनपट्टी) स्थित पोखरा में नहाने गए थे।नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। बालको को डूबते देख बाकी साथी शोर मचाये,बच्चों के शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीण व परिजन पहुंचे।परिजन बच्चो के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसलिए कुशीनगर चौकी प्रभारी रणजीत सिंह बघेल आवश्यक कार्यवाही पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए।जानकारी के अनुसार दोनो बच्चे एक निजी स्कूल में कक्षा छठवीं के छात्र थे।

इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, तो वहीं घटना के कारण गाँव में मातम छाया हुआ है।मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन, तहसीलदार धर्मवीर सिंह पहुंच कर परिवार जनों से मुलाकात कर यथा संभव मदद करने का आश्वासन दिए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking