News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आरबीएसके टीम द्वारा इलाज के लिए दो बच्चों का कराया गया पंजीयन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 19, 2023  |  6:36 PM

139 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आरबीएसके टीम द्वारा इलाज के लिए दो बच्चों का कराया गया पंजीयन

कसया/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया से जुड़ी आरबीएसके टीम ए द्वारा दो बच्चों का स्वास्थ्य जांचकर चिन्हित किया और उनका चेकअप कराकर इलाज हेतु स्माइल ट्रेन संस्था में पंजीकृत कराया।

आपके लिए और..- खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त...

जिलाचिकित्साधिकारी के निर्देशन व सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के क्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी के निर्देश पर टीम प्रभारी डॉ एसके सिंह ने मधवापुर निवासी नीरज प्रजापति की एक माह की पुत्री लक्की और नगर के सपहा रोड निवासी सद्दाम हुसैन की आठ दिन की पुत्री बेबी का अपने ओपीडी में इलाज कर रेफर स्लिप के माध्यम से जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक सर्जन व ईएनटी सर्जन से मासूमों को दिखाने के बाद नोडल अधिकारी आरबीएसके टीम डॉ एसएन त्रिपाठी से चेकअप कराया। बच्चों के इलाज के लिए साबित्री हास्पिटल गोरखपुर में जहां इस तरह के इलाज के लिये एकमात्र सुबिधा उपलब्ध है। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान के लिए स्माइल ट्रेन की कार्य योजना में रजिस्टर्ड कराया गया। टीम ने बच्चों के इलाज के लिए सराहनीय पहल के लिए सीएमओ व डॉ त्रिपाठी को धन्यबाद दिया।

डॉ सिंह ने बताया कि टीम अपने नैतिक जिम्मेदारी से कार्य कर रही है। टीम आशा संगिनियों के सहयोग से आंगनवाड़ी और विद्यालयों में गंभीर रोगों जैसे हार्ट में सुराख होना, कटे होठ, कटे तालु, कटी जीभ से ग्रसित बच्चों को चिन्हित कर इलाज के लिए भेजना है। इस कार्य मे डीईआईसी मैनेजर एसपी सिंह, डॉ साबित्री सिंह, डॉ गौरव जी गौतम, वीरेंद्र शर्मा, अमजद अली, मीरा दुबे,संध्या देवी, सतीश ओझा, विमलेश दुबे, प्रकाश,राकेश पाण्डेय, सौरभ श्रीवास्तव आदि चिकित्सा कर्मी सहयोग में जुटे हुए हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा गोपाल में किसानों के लिए चौपाल, बी. पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण
सिसवा गोपाल में किसानों के लिए चौपाल, बी. पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण

आईपीएल चीनी मिल खड्डा की पहल, लगाया चौपाल खड्डा, कुशीनगर। तहसील खड्डा क्षेत्र अंतर्गत…

गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking