News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्राण्ड के साथ दो अंतरप्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 17, 2023  |  6:54 PM

12 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्राण्ड के साथ दो अंतरप्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने सोमवार को दो अंतरप्रांतीय तस्करो को उस समय दबोचा है, जब वह सवारी गाड़ी से उत्तर प्रदेश के तरफ से अंग्रेजी ब्रांड के विभिन्न उत्पाद के खेप के साथ बिहार के तरफ जा रहे थे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

बताते चले की शराब तस्कर अपने तस्करी करने का ट्रेड दिन प्रतिदिन बदल रहे है,आज के दौर में अब वह अपने संसाधन का प्रयोग कम करते हुए सवारी संसाधन का उपयोग करने लगे हैं। यह खुलासा सोमवार को उस समय हुआ जब प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र।कुमार सिंह,उप निरीक्षक महेंद्रनाथ सिंह यादव, आरक्षी श्री कृष्ण मौर्या,आरक्षी अश्वनी कुमार,आरक्षी अमित कुमार के साथ राष्ट्रीय राज मार्ग टोल प्लाजा सलेमगढ़ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे की एक सवारी टेम्पो आई,जिसमे सवार एक युवक पुलिस को देखकर एक बैंग लेकर चलने लगा। पुलिस टीम को उस पर कुछ संदेह हुआ,जब उसे रोक कर तलाशी शुरू की गई तो दूसरा युवक भागने लगा, दोनो के बताने पर सवारी गाड़ी से पांच बैग से रायल स्टेज फुल आठ अदद ,सिगनेचर फुल दो अदद, गोलफर शार्ट फुल एक अदद, रायल स्टैज हाफ चौदह अदद, आफिसर च्वाइस ट्रेटा पैक पौतालिस अदद प्रति पीस 180 ml के साथ दोनो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर स्थानीय पुलिस द्वाराअग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान आदित्य कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार गुप्ता निवासी वार्ड नं0 06 ज्ञानबाबू चौक मोतिहारी थाना मोतीहारी जनपद मोतिहारी बिहार ,यश राज पुत्र सुभाष शाह निवासी हुसैनी थाना डूमरिया घाट थाना डूमरिया जनपद पूर्वी चम्पारण बिहार के रूप में हुआ है।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking