News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मार्ग दुर्घटना में दो की दर्दनाक मौत,पांच गंभीर रूप से घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 18, 2023  |  7:32 PM

61 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मार्ग दुर्घटना में दो की दर्दनाक मौत,पांच गंभीर रूप से घायल

साखोपार/कुशीनगर।कसया थाना क्षेत्र के कसया-पडरौना हाईवे पर मंगलवार को उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया जब एक पिकप का अगला चक्का खुल गया।चक्का खुलने के बाद गाड़ी दाहिने की तरफ कट गई जिससे सामने से आ रही टेम्पू को ठोकर मारते हुए बाइक को चपेट में लेकर खेत मे चली गई।इस हादसे में टेम्पू में सवार दो व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, तो वहीं पांच लोग घायल हो गये। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

थाना क्षेत्र के 28 बी डीघवा गेट के सामने कसया से पड़रौना की तरफ जा रही पिकप का अगला चक्का अचानक खुल गया और गाड़ी दाहिने की तरफ मुड़ गई तभी पड़रौना की तरफ से आर ही टेम्पू से जा भिड़ी,बाइक को अपने आगोश में लेकर खेत मे चली गई जिसमे टेम्पू सवार कसया थाने के सेमराधुसी निवासी कैलाश,सेवरही थाना निवासी लतवामूरलीधर शरीफ की मौत हो गई।जबकि लतवामुरलीधर निवासी नसरुद्दीन,सहजवलिया निवासी छेदी पांडेय,डुमरभार निवासी कतवारू घायल हो गए।जबकि बाइक सवार पड़रौना कोलवाली के खिरकिया निवासी सोनू व उनकी पत्नी श्रीपति देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना पाकर पहुची कसया पुलिस ने सभी को प्राइवेट गाड़ी द्वारा जिला अस्पताल पहुँचवाया जहा कैलाश व शरीफ को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया व अन्य का इलाज जारी है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking