News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में बरुवार गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Sep 24, 2024  |  8:31 AM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में बरुवार गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।थाना कोतवाली हाटा,थाना अहिरौली बाजार व स्वाट की संयुक्त टीम ने सोमवार की देर शाम बरुआर गैंग के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त सूचना के मुताबिक पुलिस द्वारा हाटा महुआडीह रोड पर ग्राम पटनी पुलिया के पास घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल वाहन आते दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन पर सवार व्यक्तियों द्वारा कुछ दुर पहले रुककर लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया।जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी जिसमें वह घायल हो गया जिनकी पहचान 1.राजेन्द्र प्रसाद पुत्र स्व0 मंहगू प्रसाद निवासी ग्राम मुडाडीहा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा 2.हरिश्चन्द्र बरुवार पुत्र स्व: निबरे निवासी ग्राम बल्दुपुरवा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा के रुप में हुई है।उसके कब्जे से 2 अदद देसी तमन्चा 315 बोर नाजायज, 2 अदद फायर शुदा खोखा कारतूस 315 बोर, 2 अदद जिन्दा कारतूस, 2 अदद मोबाइल फोन भिन्न भिन्न कम्पनियो के अपराध मे प्रयुक्त एक अदद बिना नम्बर की मोटरसाइकिल सुपर स्पलेण्डर व 25000 रुपया नकद की बरामदगी की गयी।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उनके विरूध्द अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि उपरोक्त अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने थाना कोतवाली हाटा के मुकदमा अपराध संख्या 592/2024 में 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किए थे।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर मय टीम प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर मय टीम उपनिरीक्षक आलोक यादव प्रभारी स्वाट टीम जनपद कुशीनगर मय टीम शामिल रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking