News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट, एक पक्ष के तीन घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 10, 2022  |  8:25 PM

779 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट, एक पक्ष के तीन घायल

कसया/कुशीनगर। थाना कसया अंतर्गत नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड सं.4 अम्बेडकर नगर (भरौली) निवासिनी मैमुन निशा पत्नी हफिजूल्लाह ने थानाध्यक्ष कसया को तहरीर देकर अपने पड़ोसी पट्टीदारो पर गोल बंद होकर मारपीट का आरोप लगायी है l

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

पीड़िता ने दिये तहरीर में कहीं है कि शनिवार की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर मुंशी पुत्र सकीम अंसारी,असगर, नबी हसन,शमसाद  पुत्र गण मुंशी,तबरेज व नियाज पुत्र गण असगर,सैरुन निशा पत्नी मुंशी,कदरून निशा पत्नी असगर,खैरुन निशा पत्नी नबी हसन और नौशाद पुत्र असगर उपरोक्त सभी लाठी -डंडा व कुदाल लेकर मेरे दरवाजे पर आये और भद्दी -भद्दी गालियाँ देने लगे l गाली देने से मना करने पर सभी मिलकर मुझे मारने पीटने लगे और जब जान बचा कर घर मे भागी तो घर में घुस कर मारने -पीटने लगे l जब मार खाते मुझे देख मेरे पति हाफिजूल्लाह व पुत्र इरशाद बचाने आये तो उनको भी बुरी तरह उक्त लोगो ने मारा -पीटा तथा उक्त तबरेज ने मेरे पुत्र इरशाद के सिर पर कुदाल से मार दिया, जिससे इरशाद का सर फट गया और सर से काफ़ी खून बहने लगा l

जिसके बाद गांव के लोगो ने बीच -बचाव कर हम लोगो की जान  बचायी l पीड़िता ने थानाध्यक्ष कसया को तहरीर देकर कार्यवाही  करने व जान -माल के सुरक्षा की गुहार लगायी है l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking