News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: डीसीएम से दर्जन भर गौवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 8, 2023  |  5:37 PM

540 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीसीएम से दर्जन भर गौवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • गौ तस्करों पर पुलिस की विशेष नजर है,पशु तस्कर बख्शे नही जाएंगे– कुंदन सिंह,सीओ कसया

कुशीनगर। कसया पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के पकडियहवा नहर पुल के समीप फोरलेन पर एक डीसीएम वाहन से 12 गोवंश बरामद किया जिसमे से 10 गाय व 2 बछड़े शामिल है।पुलिस टीम मौके से दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है जबकि एक अभियुक्त फरार हो गया।

आपके लिए और..- कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से...

क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि सोमवार को पुलिस टीम गश्त पर थी,तभी सूचना मिली तस्कर पशुओं की खेप लेकर बिहार जा रहे हैं।टीम पकडियहवा नहर पुल के समीप वाहनों की जांच में जुट गई।गोरखपुर की तरफ से आ रहे डीसीएम को देख टीम ने रोका तो चालक वाहन लेकर भगाने लगे।ओवरटेक कर टीम ने कुछ ही दूर पर वाहन को पकड़ लिया तभी डीसीएम से निकलकर तीन अभियुक्त भागने लगे जिसमे से 2 अभियुक्तों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया जबकि एक मौके से फरार हो गया।तलाशी के दौरान डीसीएम पर लदे 12 गोवंश जिसमे से 10 गाय व 2 बछड़े बरामद हुए।पूछताछ में अभियुक्तों की पहचान पंकज कुमार शुक्ला पुत्र सुमन शुक्ल निवासी थाना गोपालपुर गोपालगंज बिहार,हामिद अली पुत्र शमशुल हक निवासी थाना फुलवरिया जिला गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है।फरार अभियुक्त की पहचान सतेंद्र यादव थाना तुर्कपट्टी के रूप में हुई है।सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि अभियुक्त पशुओं को बिहार ले जा रहे थे।बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 114/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 और 207 एम0वी0एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में अपराध निरीक्षक विनय सिंह,व0उ0नि0 हरेराम सिंह यादव,एसआई विवेक पांडेय,कॉन्स्टेबल शेरबहादुर, राजेश प्रेमी,कमलेश कुमार, उमेश सिंह,शिव विलाश मिश्रा, प्रमोद,आकाश शामिल रहे।

क्या बोले सीओ कसया कुंदन सिंह: क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह ने कहा कि ​गौ तस्करों पर पुलिस की विशेष नजर है,पशु तस्कर बख्शे नही जाएंगे।पशु तस्करी पर पूर्ण रूप से अंकुश कायम किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार
कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में मनरेगा के तहत कराए…

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी

खड्डा, कुशीनगर। विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा भुजौली स्थित शक्ति केंद्र भुजौली के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking