News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: धूम-धाम से मनाया गया उज्जवला एवं श्रमिक दिवस

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 1, 2022  |  3:59 PM

525 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: धूम-धाम से मनाया गया उज्जवला एवं श्रमिक दिवस
  • सभी वर्गों के कल्याण का कार्य कर रही सरकार-विजय दुबे
  • उज्ववला से आई अग्नि दुर्घटनाओं में कमी-पी.एन पाठक

कुशीनगर। रविवार को तहसील सभागार कसया में उज्जवला एवं श्रमिक दिवस के अवसर पर निम्न आय वर्ग एवं पात्र परिवारों के बीच उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन का वितरण किया गया एवं विभिन्न दुर्घटनाओं में मृत लोगों के परिजनों को अहेतुक सहायता का प्रमाणपत्र एवं अग्निकांड में नष्ट हुए फसलों के लिए सरकार की तरफ से क्षतिपूर्ति राशि का चेक वितरण किया गया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

कसया तहसील सभागार में रविवार को उज्ज्वला दिवस व श्रमिक दिवस मनाया गया।इस अवसर पर आठ लाभार्थियों को गैस कनेक्शन के साथ सिलेंडर व चूल्हे वितरित किये गए,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे व विशिष्ट अतिथि के रूप में कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक शामिल हुए,इस अवसर पर अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत 22 लोगों को 1.23 लाख रुपये मुआवजा का चेक दिया गया साथ ही विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में मृतक के परिजनों को कृषक दुर्घटना योजनान्तर्गत 9 मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये अहेतुक सहायता राशि का प्रमाण पत्र दिया गया,सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक पी.एन पाठक ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को सहायता प्रदान की।

इस अवसर पर सांसद कुशीनगर ने कहा कि आज ही के दिन उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लांच की थी,गरीब को धुंए से मुक्ति दिलाकर उसके स्वास्थ्य की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रयोग की पूरी दुनिया में सराहना हुई।केंद्र सरकार व योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन की सरकार सभी वर्गों की भलाई के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।

कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि उज्ज्वल योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि दुर्घटनाओं में कमी आई है,अप्रैल व मई माह के महीने में आग से भोजन बनाते वक्त आग लगने से व्यापक जन धन की हानि होती थी,धुंआ बन्द होने से प्रदूषण कम हुआ पर्यावरण में सुधार हुआ और लोगों का जीवन स्तर ऊंचा हुआ,इस योजना से देश को बहुत फायदे हुआ,यह सिर्फ व सिर्फ भाजपा की जनकल्याणकारी सोच रखने वाली सरकार में ही सम्भव है।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम कसया वरुण कुमार पांडेय ने सांसद व विधायक का स्वागत किया और कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डाला और कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने किया।कार्यक्रम को भाजपा नेता चमन यादव,सचिन पाठक,धनंजय मणि त्रिपाठी,वीनोद गिरि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया,लाभार्थी नीलम देवी,अफसाना खातून, पूनम देवी,कविता देवी, बुधिया देवी,अनिता देवी,शीला देवी, अरविंद कुमार समेत लाभार्थियों ने सरकार की योजनाओं की सराहना किया और सांसद व विधायक के प्रति धन्यवाद आभार ज्ञापित किया,इस अवसर पर तहसीलदार मान्धाता प्रताप सप्लाई इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पांडे,नायब तहसीलदार आशीष गुप्त,राज पाठक (मण्डल मीडिया प्रभारी),निखिल उपाध्याय,सुमित त्रिपाठी,एसआई संजय कुमार सिंह,धनंजय मणि त्रिपाठी,सचिन पाठक,विनोद गिरी,विकास तिवारी,आशुतोष पांडेय, राजेश कुमार गुप्ता समेत लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking