कुशीनगर । तरयासुजान थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित एस ऑटोमोबाइल्स सलेमगढ़ में देर सांय काल यूपी से बिहार के तरफ जा रही एक डंफर अनियंत्रित होकर हीरो एजेंसी के मुख्य द्वार तोड़ते हुए घुस गई,जिससे एजेंसी में भारी नुकसान हुआ है। मौके पर पुलिस पहुंच कर राहत कार्य में जुटी है।
बताते चले की राष्ट्रीय राज मार्ग सलेमगढ़ पर स्थित एस आटो मोबाइल्स में एक डंफर नंबर बी आर o ४जी ए ३३४४ अनियंत्रित होकर एजेंसी के स्वागत द्वार तोड़ते हुए दीवार से टक्कर मार दी,जिससे भारी नुकसान हुआ है। इस दुर्घटना में कोई जन हानि नहीं है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी बहादुरपुर गौरव श्रीवास्तव आरक्षी विरेन्द्र सिंह,आरक्षी विलास यादव,आरक्षी धीरेंद्र यादव,आरक्षी आनंद राय मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गए। वही टोल प्लाजा के सहयोग से डंफर को बाहर निकाला।
एस आटोमोबाइल के प्रोपेटर अजय कुमार मुखिया जी ने इस संवाददाता को बताया की इस दुर्घटना में कोई जनहानि नही हुई है। यह भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद है,लेकिन हमारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…