News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अनियंत्रित मैजिक पलटी..14 घायल, दो रेफर! घायलों के चीख पुकार से मचा कोहराम 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 22, 2021  |  4:59 PM

776 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अनियंत्रित मैजिक पलटी..14 घायल, दो रेफर! घायलों के चीख पुकार से मचा कोहराम  WhatsApp
Responsive image
रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। थाना क्षेत्र के रामकोला – कप्तानगंज मार्ग पर धर्म कांटा के समीप मैजिक पलट गई। हादसे में मैजिक पर सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।सभी को रामकोला सीएचसी पर लाया गया जिसमें दो की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को तमकुहीराज से महराजगंज जिले में सेन्दुरिया जाने के लिए फेरीवालों ने दो मैजिक पर सवार होकर निकले अभी मैजिक रामकोला-कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थानीय नगर से कुछ दूर आगे धर्मकांटा के समीप पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर एक मैजिक पलट गयी,मैजिक पर सवार चौदह लोग घायल हो गए। जिससे सड़क पर कोहराम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। अचानक सड़क पर मचे चीख पुकार व कोलाहल के बीच सभी घायलों को उपचार के लिये सीएचसी रामकोला पहुंचाया गया, जहां सभी घायलों निसार पुत्र नियाज उम्र 38 वर्ष महराजगंज,अन्नू 18 वर्ष, शारुख खान,निशा 22 वर्ष, इद्रीशा 22वर्ष, सरफुद्दीन 20वर्ष, सानिया  2 वर्ष, आइशा 2 वर्ष, फुरकान 18 वर्ष, शन्ना साढ़े तीन वर्ष, करीना 12 वर्ष, चुनमुन 30 वर्ष, अलाउद्दीन 16 वर्ष, अंजुमन 40 वर्ष सभी निवासी लखीमपुर का उपचार जारी है।जिसमें निशा और अंजुमन की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मौका देख चालक मैजिक छोड़ कर घटना स्थल से फरार हो गया।मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking