News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराने की रंग ला रही मुहिम; दुकानदार बोले- बीते सालों की तुलना में रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुकी है तिरंगे की बिक्री

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 13, 2022  |  8:29 PM

574 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराने की रंग ला रही मुहिम; दुकानदार बोले- बीते सालों की तुलना में रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुकी है तिरंगे की बिक्री

पडरौना/कुशीनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराया जाने की मुहिम अब रंग ला रही है। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर बच्चों से लेकर युवाओं में तिरंगा फहराने का जुनून बढ़ गया है। इसे खरीदने के लिए पडरौना शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। वाहनों से लेकर मकानों पर लगाने के लिए लोग तिरंगा खरीद रहे हैं। ऐसे में रोजाना सैकड़ों की संख्या में इनकी बिक्री हो रही है।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

यह साल आजादी का 75 वां वर्ष है। इसे अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसको लेकर प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। इसके लिए जिला प्रशासन भी जोर-शोर से तैयारियों में लगा हुआ है। उधर, पीएम मोदी के इस अभियान के लिए बच्चों से लेकर युवाओं में भी खासा उत्साह है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुकानों पर तिरंगा खरीदने के लिए सुबह से लेकर शाम तक भीड़ उमड़ रही है। लोग घर से लेकर वाहनों पर लगाने के लिए झंडे खरीद रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि तिरंगे की बिक्री का आंकड़ा बीते कई सालों की तुलना में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

बता दें कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगे लगाए जाएंगे। तिरंगे के साथ ही बाजार में इस रंग की टोपी, गुब्बारे, पटका, बिल्ला, बैज, हेयर बैंड, स्टीकर, टैटू एवं टी शर्ट की भी बिक्री तेज हो गई है। दुकानदार बताते हैं कि अलग-अलग आकार के तिरंगों की मांग बढ़ रही है।

मांग के साथ बढ़ गए दाम: आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगे की मांग बढ़ने के साथ दाम भी बढ़ गए हैं, जो झंडा पहले 10 से 15 रुपये में मिलता था, उसकी कीमत अब 25 रुपये है। दुकानदार बताते हैं कि 25 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक के झंडे मौजूद हैं।

तिरंगा मय होने लगा पडरौना शहर: आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए पडरौना शहरवासियों ने तैयारी शुरू कर दी है। शहर भी तिरंगा मय होने लगा है। उधर, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर घरों पर भी तिरंगा लहराने लगा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking