कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु , व्यापार बंधु व श्रम बंधु की बैठक संपन्न हुई। उद्योग बंधु की बैठक में ओ0डी0ओ0पी0 विपणन प्रोत्साहन योजना, ओ0डी0ओ0पी0 मेला, उत्तर प्रदेश कोविड वित्त पोषण योजना से संदर्भित बिंदुओं पर चर्चा की गई। उद्यम स्थापित करने हेतु उद्योग विभाग द्वारा संचालित सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई ।इस क्रम में उद्योग बंधु की समस्याओं से भी अवगत हुआ गया तथा उक्त समस्या के निराकरण के संदर्भ में जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार गौतम को निर्देशित किया।
व्यापार बंधुओं की बैठक में व्यापार बंधुओं की समस्याओं से जिलाधिकारी अवगत हुए इस क्रम में तमकुहीराज क्षेत्र में मंडी बनाने की मांग, व्यापार हेतु प्रशिक्षण, बिजली कटौती से परेशानी, सुरक्षा संबंधित मुद्दे शुद्ध पेयजल , जल निकासी की समस्या आदि मुद्दों को व्यापारिक बंधुओं ने बैठक में उठाया। इस क्रम में जिलाधिकारी ने पडरौना में बन रहे मंडी के निर्माण को ससमय और शीघ्र पूरा कराने हेतु निर्देशित किया। खाद्य सुरक्षा के मुद्दे पर प्रशिक्षण ऐच्छिक या अपरिहार्य होने की सूचना व्यापार बंधुओं को देने की बात की। शुद्ध पेयजल और जल निकासी की समस्या हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सुरक्षा से संबंधित समस्याओं हेतु सी0 ओ0 सदर कुंदन सिंह को निर्देशित किया।श्रम बंधु की बैठक में उपायुक्त श्रम विजय यादव ने श्रम विभाग से संदर्भित योजनाओं के संदर्भ में अवगत कराया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह, उप जिलाधिकारी भावना सिंह, उप जिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव,श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनीष सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विंध्याचल कुशवाहा, जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी ए0 के0 पाल, उद्यमी व व्यापारी बंधु मौजूद रहे।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…