News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्यालय में दिये जाने वाले भोजन से सम्बंधित लाइसेन्स/पंजीकरण हेतु बैठक की गयी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 6, 2022  |  9:10 PM

771 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्यालय में दिये जाने वाले भोजन से सम्बंधित लाइसेन्स/पंजीकरण हेतु बैठक की गयी

कुशीनगर। आज दिनांक 06.04.2022 को अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा जिला बेसिक शिक्षा विभाग के बीच खाद्य सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालय में दिये जाने वाले मध्यान्ह् भोजन (एम.डी.एम.) के लाइसेेस/पंजीकरण कराने के हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक किया गया। सहायक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में कुल-2845 विद्यालय संचालित है परिषदीय विद्यालय-2628, समाज कल्याण विद्यालय-26, इण्टर कालेज, 55, वित्त पोषित-54 मदरसा-25 जनपद में संचालित है, जिसमें मिड डे मील. कार्यक्रम के अन्तर्गत भोजन का वितरण किया जाता है। उक्त विद्यालयों का खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकरण किया जाना अनिवार्य है।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

बैठक में यह बात प्रकाश में आई कि अभी तक कुल-149 विद्यालय पंजीकरण से आच्छादित है। उक्त पंजीकरण की कमजोर प्रगति को अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा खेद जनक बताया गया। एवं यह निर्देशित किया गया कि दिनांक 07.04.2022 एवं दिनांक 12.04.2022 विकास खण्डों पर स्थित ब्लाक संसाधन केन्द्र पर कैम्प आयोजित कर उक्त पंजीकरण कार्य को युद्ध स्तर पर संचालित किया जाय ताकि पंजीकरण कार्यक्रम दिनांक 25.04.2022 तक शत्प्रतिशत सम्पन्न किया जा सकें।

सहायक आयुक्त (खाद्य)II माणिक चंद द्वारा यह बताया गया कि एम.डी.एम. के अन्तर्गत प्रयुक्त की जाने वाली खाद्य सामग्री यथा मसाले, खाद्य तेल, नमक, आदि पैकेज्ड अवस्था में क्रय किये जाये एवं यह सुनिश्चित किया जाय कि उक्त खाद्य पदार्थ लाइसेंस/पंजीकृत खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा प्राप्त किया गया है। बैठक में यह निर्धारित किया गया कि कस्तुरबा गाॅधी आवासीय विद्यालयों में खाद्य सामाग्री क्रय किये जाने वाले टेण्डर प्रक्रिया की कमेटी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सदस्य के रूप में सम्मलित किया जाय।

बैठक में सहायक आयुक्त(खाद्य)II, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking