News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी द्वारा सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत एलईडी बल्ब बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया अवलोकन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 17, 2022  |  7:41 PM

469 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी द्वारा सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत एलईडी बल्ब बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया अवलोकन

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा सेंट ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रवींद्र नगर धूस कुशीनगर में सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत एलईडी बल्ब बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया गया।उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत 32 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी शामिल हैंl

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

अवलोकन के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षुओं को सुझाव भी दिए उन्होंने बताया कि समूह के साथ जुड़े ।🇮🇳 उन्होंने यह भी बताया कि आपके द्वारा बनाए गए उत्पादों को सरकारी विभागों, विद्यालयों में मांग के सापेक्ष खपाया जाएगा, जिससे आपके उत्पादों को बाजार मिल सके। इस क्रम में उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षुओं द्वारा निर्मित उत्पादों को निश्चित बाजार दिलाने का प्रयास किया जाएगा।जिलाधिकारी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान आधुनिक युग में मोबाइल/ इंटरनेट के माध्यम से भी कई सारी चीजें सीखने को मिल जाती है।

उन्होनें कहा कि वर्तमान युग मे ऐसी कोई चीज नहीं है जो ऑनलाइन ना सीखी जा सके। किसी प्रकार के शंका समाधान हेतु इंटरनेट की भी मदद ली जा सकती है।जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा उत्पादों को बाजार में खपाने हेतु प्रोत्साहित किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking