News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का नेतृत्वकर्ता और मार्गदर्शक बन गया है  -विजय दुबे  

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 5, 2023  |  8:04 PM

191 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का नेतृत्वकर्ता और मार्गदर्शक बन गया है  -विजय दुबे   WhatsApp
Responsive image
  • युवा मंथन टीम युवाओं में जागरूकता फैलाने का कर
  • रही कार्य-दीपाली जायसवाल                        
  • जलवायु परिवर्तन और आपदा न्यूनीकरण प्रबंधन’ विषय पर आयोजित युवा मंथन कार्यक्रम

कसया/कुशीनगर। भारत जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा और प्राचीन लोकतांत्रिक राष्ट्र है। यह प्राचीन देश जो एक समय में विश्व का ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में नेतृत्व करता था। स्वतंत्रता के बाद भी अपनी समस्याओं के समाधान हेतु दूसरे राष्ट्रों व पश्चिमी देशों की तरफ देखने को अभिशप्त हो गया था। जबसे  प्रधानमंत्री मोदी  के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी है तबसे भारत ने न सिर्फ विश्व के प्रमुख राष्ट्रों के साथ आंख में आंख मिलाकर बात करना शुरू किया है, बल्कि विश्व का नेतृत्वकर्ता और मार्गदर्शक भी बन गया है।

आपके लिए और..- चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की...

आज का भारत याचक नही अपितु पथ प्रदर्शक है। जी 20 का नेतृत्व करना हो या वैश्विक मुद्दों पर अपनी बात रखनी हो, देश हर जगह अग्रणी भूमिका निभा रहा है। आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हम सभी शपथ ले कि  हम लोग पौधे लगाए तो उसके वृक्ष बनने तक देखभाल भी करेंगे। उपरोक्त बातें राष्ट्रीय सेवा योजना, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर द्वारा संयुक्त रूप से  सतत जीवन पद्धति के द्वारा जलवायु परिवर्तन और आपदा न्यूनीकरण प्रबंधन’ विषय पर आयोजित युवा मंथन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कुशीनगर विजय दुबे ने कहा। जिले की जी 20 युवा मंथन टीम की जिला संयोजक दीपाली जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि युवा मंथन युवाओं को मंच प्रदान करता है। युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुद्दो को आपस में विचार विमर्श करके उसका हल निकालते है। प्राचार्य प्रो सिद्धार्थ पांडेय ने उपस्थित प्रतिनिधियों और मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए इस कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा की पर्यावरण और पृथ्वी के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन जन भागीदारी के द्वारा ही सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ निगम मौर्य ने किया जबकि आभार ज्ञापन कसया नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने किया।

युवामंथन कार्यक्रम में G 20 प्रतिनिधि के रूप में कसया के एक निजी क्लासेज के छात्र हेमा गुप्ता, आयुषी गुप्ता, शिवांश मिश्र, जीनत हुसैन, अतिशा बुसरा, आयुष सिंह आदि ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधि के रूप में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रो अमृतांशु शुक्ल, चमन यादव, युवा मंथन अभियान की प्रतिनिधि दी संजय, किशोर, फूलचंद, आदर्श, रितेश, कृष्ण पांडेय समेत बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking