News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण स्तर के बेरोजगार नवयुवक, नवयुवतियां स्वरोजगार हेतु बैंक से ऋण  सम्बंधित वेबसाइड पर करें ऑनलइन 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 10, 2022  |  5:55 PM

710 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण स्तर के बेरोजगार नवयुवक, नवयुवतियां स्वरोजगार हेतु बैंक से ऋण  सम्बंधित वेबसाइड पर करें ऑनलइन 
कुशीनगर। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ए0 के0 पाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड कुशीनगर के माध्यम से संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण स्तर के बेरोजगार नवयुवक /नवयुवतियां/ परंपरागत कारीगर जो अपने ही गांव में स्वरोजगार स्थापित कर अपनी बेरोजगारी दूर करना चाहते हैं, ऐसे बेरोजगार जिनकी आयु 18 वर्ष से ऊपर है बैंक के माध्यम से ऋण हेतु  वेबसाइट www.kviconline.gov.in(KVIB) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने के पश्चात पासपोर्ट साइज फोटो, आधार, जाति, जहां उद्योग स्थापित किया जाएगा वहां की कुल जनसंख्या प्रधान के द्वारा, शैक्षिक योग्यता, प्रोजेक्ट रिपोर्ट (सी0ए0 द्वारा) अपलोड करने के बाद स्कोरकार्ड पूर्ण कर उसकी हार्ड कॉपी सभी संलग्नको सहित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय नरकटिया बुजुर्ग सपहा रोड, कसया कुशीनगर नवल एकेडमी के सामने जमा करना अनिवार्य होगा।
 उन्होंने बताया कि योजना के तहत सेवा उद्योग के तहत ₹ 10 लाख व उत्पादन कार्य के लिए रुपए 25 लाख तक का आवेदन किया जा सकता है। इस योजना के तहत सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी को परियोजना लागत का 10% एवं महिला तथा अन्य आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को 5% स्वयं का अंशदान लगाना होता है।
खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत बैंक से ऋण प्राप्त होने पर सामान्य वर्ग के लाभार्थी को 25% एवं महिला तथा अन्य आरक्षित वर्ग के लाभार्थी को 35% एकमुश्त मार्जिन मनी अनुदान राशि दिए जाने का प्रावधान है, इसके अतिरिक्त उद्योग संचालित होते रहने एवं बैंक के देय किश्त को समय अंतर्गत जमा करते रहने पर 3 वर्ष तक अधिकतम 13% ब्याज का भी लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में मुख्य कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking