News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विचारार्थ जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 26, 2022  |  7:51 PM

303 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विचारार्थ जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न

कुशीनगर। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी राज्य स्तरीय समिति के विचारार्थ जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी उपमा पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम जो प्रदेश के सभी जनपदों में लागू होना है इसके अंतर्गत 15 किलोमीटर के वैसे क्षेत्र को आच्छादित किया जाना है जिन क्षेत्रों में 25% से ज्यादा अल्पसंख्यक आबादी निवास करती है। यह एक समुदाय आधारित कार्यक्रम है जिसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सैनिटेशन, महिला केंद्रित योजना से संदर्भित प्रोजेक्ट का निर्माण किया जाना है।

बैठक में जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने बताया कि इन प्रोजेक्ट्स में 33 से 40% संसाधन का इस्तेमाल महिला/बालिका केंद्रित होगा। उक्त प्रोजेक्ट्स हेतु विकासखंड स्तरीय, जिला स्तरीय, राज्य व केंद्र स्तरीय समिति कार्य करेगी। जिलाधिकारी द्वारा ब्लॉक लेवल कमेटी का गठन किया जाएगा ब्लॉक लेवल कमिटी योजना बनाएगी फिर आगे वह जिलास्तरीय, राज्यस्तरीय और केंद्र स्तरीय समिति के पास जाएगी। यह एक केंद्र और राज्य प्रायोजित कार्यक्रम है जिसमें केंद्र द्वारा 60 फीसदी तथा राज्य द्वारा 40 फीसदी फण्ड का वहन किया जाएगा।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तमकुही राज व्यास नारायण, उप जिलाधिकारी खड्डा भावना सिंह, सभी अधिशासी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking