News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बस पर अज्ञात युवकों ने की तोडफ़ोड़ व मारपीट, ड्राइवर ने पैसे छीनने का भी लगाया आरोप

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 15, 2023  |  5:14 PM

203 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बस पर अज्ञात युवकों ने की तोडफ़ोड़ व मारपीट, ड्राइवर ने पैसे छीनने का भी लगाया आरोप
  • बस ड्राइवर का आरोप- अज्ञात युवको ने बस को कब्जे मे लेकर दूसरे जगह लाकर किया मारपीट व तोड़फोड़

कुशीनगर। शनिवार को दिल्ली से बिहार जा रही यात्री बस में कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर एक बस मे मारपीट व तोड़फोड़ का मामला सामने आया है, उक्त बस के ड्राइवर ने बताया की मुजहना टोल टैक्स के पास कुछ अज्ञात युवक आए गाली गलौज करने लगे और बस की चाबी निकाल लिए और बस को अपने कब्जे में लेकर खुद ड्राइवर की सीट पर जबरन बैठकर बस को सदर टोला एनएच 28 पर लाकर खड़ा कर दिए और वहां पर बस में तोड़फोड़ औऱ मारपीट किया गया.

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को अज्ञात युवकों ने दिल्ली से बिहार जा रही एक बस पर हमला कर बस में तोड़फोड़ के साथ ड्राइवर और कंडक्टर व यात्रियों के साथ मारपीट की गयी, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित भाग निकले। ड्राइवर ने मारपीट व लूट का भी आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि कुशीनगर के भैंसहा सदर टोला के पास मे बस में तोड़फोड़ के साथ ड्राइवर और कंडक्टर व यात्रियों के साथ मारपीट की गयी, घटना की सूचना पर पहुंची कुशीनगर चौकी पुलिस ने बस को कब्ज़े में लेकर आगे की जांच में जुटी हुई है.

इस बाबत चौकी इंचार्ज कुशीनगर विवेक पाण्डेय ने बताया कि मामला की जानकारी है, जांच की जा रही है.

देखे वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking