News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: समान नागरिक आचार संहिता ही राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाला मुख्य तत्व-हरिश्चन्द्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 5, 2022  |  7:58 PM

432 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: समान नागरिक आचार संहिता ही राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाला मुख्य तत्व-हरिश्चन्द्र
  • मध्य काल मे पूरा विश्व धर्म आधारित समाज था-प्रो.उमाशंकर त्रिपाठी
  • डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण की पूर्व संध्या पर आयोजित की गयी गोष्ठी 

कसया/कुशीनगर । भारतीय समाज की प्रगति तथा स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर मैं कह सकता हूँ कि अब वह समय आ गया है जब हम समान नागरिक आचार संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ़े।इस समय भारतीय समाज एवं राष्ट्र उस मोड़ पर खड़ा है जहाँ से आगे की प्रगति हेतु समान नागरिक संहिता अनिवार्य हो गयी है।एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक राष्ट्र में अलग अलग धर्मो हेतु अलग अलग नागरिक संहिता क्यों हो? तमाम विविधताओं के बावजूद समान नागरिक आचार संहिता ही वह तत्व जो राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाला मुख्य तत्व हो सकता है।उपरोक्त बातें बीएड विभाग बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आई ए एस हरिश्चन्द्र ने कही।

आपके लिए और..- हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही...

मुख्य वक्ता प्रो. उमाशंकर त्रिपाठी ने कहाकि मध्य काल मे पूरा विश्व धर्म आधारित समाज था।अब अधिकांश देशो में लोकतंत्र को अपनाया गया है तब हमारा नागरिक जीवन विधि द्वारा बनाये गए कानून की जगह धर्म से क्यों संचालित हो?आखिर आज़ादी के 75 वर्ष बाद भी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक देश में समान नागरिक आचार संहिता क्यों नहीं लागू होनी चाहिए।विशिष्ट अतिथि श्रवण कुमार ने बताया कि असहमतियों के बावजूद डॉ भीमराव आंबेडकर ने देश को प्रथम स्थान पर रखा।आपने हासिये पर खड़े समाज को मुख्य धारा में लाने हेतु जीवनपर्यन्त संघर्ष किया।इस संगोष्ठी को बीएड विभाग के आचार्य डॉ निगम मौर्य, विवेक कुमार श्रीवास्तव एवं शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. सत्येंद्र कुमार गौतम ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन आचार्य कृष्ण कुमार जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं राज्यमंत्री प्रो. विभ्राट चंद कौशिक ने मंचस्थ अतिथियों एव उपस्थित श्रोतागणों का स्वागत किया।बीएड विभाग की अध्यक्ष प्रो. कुमुद त्रिपाठी ने अतिथितगण, श्रोतागण ,पत्रकार बंधुओ आदि के प्रति आभार ज्ञापन किया।

इस अवसर पर आचार्यगण डॉ दुर्ग विजय सिंह, डॉ. चंद्रप्रकाश सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रो अमृतांशु कुमार शुक्ल,प्रो. सीमा त्रिपाठी,डॉ. गौरव तिवारी,प्रो रामभूषण मिश्र,डॉ वीरेंद्र कुमार साहू,प्रो राजेश कुमार सिंह, डॉ. आमोद राय, सुभाषचंद्र, डॉ. निरंकार राम त्रिपाठी, यज्ञेश नाथ त्रिपाठी , राजेश कुमार जायसवाल, राकेश कुमार सोनकर, आशुतोष त्रिपाठी,डॉ. वीना कुमारी ,प्रो. रेखा तिवारी,डॉ.ज्ञानेश कुमार सिंह,डॉ.कमाल हसन,एवं बीएड छात्राध्यापक नीलू सिंह,ऐश्वर्यासही,अजय ,कुणाल,सिद्धार्थ,समेत बड़ी संख्या छात्राध्यापक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थाने की व्यवस्था पर सीओ सदर की पैनी नजर, अभिलेखों से लेकर बीट बुक तक की गहन पड़ताल
थाने की व्यवस्था पर सीओ सदर की पैनी नजर, अभिलेखों से लेकर बीट बुक तक की गहन पड़ताल

कुशीनगर। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनाने की दिशा…

क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण और दिए कई निर्देश
क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण और दिए कई निर्देश

हाटा कुशीनगर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी कसया अजय कुमार सिंह ने हाटा कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण…

हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही चकरोड पर कई बार भुगतान के आरोप, जांच की उठी मांग
हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही चकरोड पर कई बार भुगतान के आरोप, जांच की उठी मांग

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चर्तुभुज एक बार फिर चर्चाओं के…

चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking