News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर:अज्ञात बदमाशों ने आभूषण व्यवसायी से लाखों के आभूषण व बाइक लुटा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 6, 2021  |  8:15 AM

827 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:अज्ञात बदमाशों ने आभूषण व्यवसायी से लाखों के आभूषण व बाइक लुटा

कुशीनगर। बरवापट्टी थाना क्षेत्र में दमकला पुल के पास देर शाम बदमाशों ने आभूषण व्यवसायी से लाखो के आभूषण व बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर चाकू से कई प्रहार कर फरार हो गए। पुलिस को सूचना देने पर पहुंची। व्यवसायी को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। काफी देर रात एएसपी एपी सिंह ने मातहतों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया , औऱ शीघ्र ही घटना की खुलाशे की बात कही।

आपके लिए और..- मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

यह है घटनाक्रम

रामपुर बरहन के टोला खानगी निवासी संतोष वर्मा (27) सेवरही कस्बे के सब्जी मंडी में आभूषण की दुकान चलाते है। रोज की भांति बुधवार की रात 7 बजे दुकान बंद कर अपने घर के लिए बाइक से निकले। बाजार में कुछ और काम था, इसलिए देर हुई। रोज वह दुकान में मौजूद आभूषण आदि घर ले जाते हैं। करीब नौ बजे रास्ते में नारायण पुर गांव के आगे दमकला पुल के पास बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह बाइक से नीचे गिर गए। नीचे गिरने के बाद बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर व्यवसाई को लहूलुहान कर दिया और उनकी बाइक व लाखो के आभूषण लूट ले गए।चीख सुन आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। 112 व 108 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। एंबुलेंस घायल को लेकर सीएचसी सेवरही पहुंची। सेवरही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति का इलाज शुरू कराया और परिजनों को सूचित किया। स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।

यह कहते है ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि इसके पूर्व भी इस पुल के आस पास कई घटनाएं हो चुकी हैं। दरअसल यहीं सेवरही और बरवापट्टी थानों की सीमा है। नियमानुसार यहां पुलिस की पिकेट होनी चाहिए मगर ऐसा नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि ड्यूटी लगी होती को लूट नहीं होती।

क्या कहते है,एपी सिंह, एएसपी कुशीनगर

घटना के बाद सीमावर्ती थानों को अलर्ट किया गया है, नाकेबंदी की गयी है। *जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस हर एक विंदु पर अपनी पैनी नजर लगाई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…

मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking