कुशीनगर। जनपद में 13 परीक्षा केंद्रों पर उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित यूपीपीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं के पर्याप्त इंतज़ाम रहे। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष परीक्षा के आयोजन हेतु पर्यवेक्षक,सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी होती रही।
विदित हो कि प्रथम बार जनपद में यूपीपीसीएस की परीक्षा हेतु परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस हेतु 05 सेक्टर मजिस्ट्रेट,13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई थी।
उक्त परीक्षा में कुल 6071 परिक्षार्थीगण को सम्मिलित होना था,जिसमे प्रथम पाली(9:30 से 11:30 बजे तक) सामान्य अध्ययन-1 की परीक्षा में कुल 4116 परिक्षार्थीगण की उपस्थिति रही व 1955 परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली(2:30 से 4:30 बजे तक) सामान्य अध्ययन-2 की परीक्षा में कुल 4033 परिक्षार्थीगण उपस्थित तथा 2038 परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…
हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…