News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किया जाएगा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 4, 2022  |  3:53 PM

478 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किया जाएगा

कुशीनगर।जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा निर्गत पत्र के हवाले से बताया है कि उत्तर प्रदेश के ख्यातिलब्ध महानुभावों को ”उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान” प्रदान किया जाना है। ”उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान” विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किया जाएगा यथा- शास्त्रीय संगीत / लोक संगीत (गायन, वादन, नृत्य) / ललित कलायें / नाट्य विधायें / फिल्म व मीडिया, समाजसेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण, कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास, गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्यजीव तथा पर्यावरण संरक्षण आदि, उद्यमिता, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वावलंबन, अन्य क्षेत्रों (यथा शिक्षा, साहित्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल इत्यादि के क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले महानुभाव) जिन्हें स्क्रीनिंग समिति सुपात्र समझे।जिलाधिकारी ने इस सम्मान हेतु अर्हताओ के संबंध में बताया हैं कि उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए, विभिन्न विधाओं/ कार्य क्षेत्रों के ऐसे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त महानुभाव, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, दीर्घ साधना के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त की हो, जिन्होंने देश एवं विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया हो, राज्य सरकार अथवा भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीय / राज्य पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त महानुभाव को सामान्यतया इस पुरस्कार की पात्रता परिधि में नहीं रखा जा जायेगा।

आपके लिए और..- मां की डांट से घर छोड़ निकला 13 वर्षीय मासूम,...

‘उ०प्र० गौरव सम्मान’ के लिये संस्तुतकर्ता द्वारा नामांकित महानुभाव / कलाकार की विशिष्ट उपलब्धियों का सम्पूर्ण विवरण स्पष्ट रूप से अंकित करते हुए निदेशक, संस्कृति निदेशालय को प्रेषित किया जायेगा। निदेशक, संस्कृति निदेशालय द्वारा परीक्षणोपरान्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित स्कीनिंग कमेटी के समक्ष प्रस्ताव प्रेषित किया जायेगा। स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुतियों पर मुख्यमंत्री जी का अनुमोदन प्राप्त किया जायेगा।उoप्रo गौरव सम्मान’ के अन्तर्गत चयनित / पुरस्कृत कलाकार / महानुभावों को रू0 11.00 लाख (रू० ग्यारह लाख मात्र) नगद धनराशि, अंगवस्त्र एवं ताम्रवस्त्र / मोमेन्टो भेट स्वरूप प्रदान किया जायेगा। “उoप्रo गौरव सम्मान हेतु दिनांक 15 अक्टूबर तक पात्र निर्धारित प्रारूप पर ऑनलाइन / ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking