News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: टीकाकरण जागरूकता अभियान! ब्रुसेल्ला रोग का एक मात्र बचाव टीकाकरण- डा संतोष कुमार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 15, 2024  |  6:34 PM

35 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: टीकाकरण जागरूकता अभियान! ब्रुसेल्ला रोग का एक मात्र बचाव टीकाकरण- डा संतोष कुमार

कुशीनगर । राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्रुसेल्ला (संक्रामक गर्भपात) टीकाकरण अभियान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कुशीनगर के निर्देश पर जनपद में प्रारंभ कर दिया गया है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

जिले के प्रसिद्ध पशु चिकित्सक और विकास खंड सुकरौली के राजकीय पशु अस्पताल के प्रभारी चिकत्साधिकारी डा संतोष कुमार ने इस संवाददाता से बात चीत करते हुए बताया कि यह टीका 4 से 8 माह की बछिया व पड़िया को जीवन में एक बार ही लगाया जाता है। ब्रुसेल्ला एक जीवाणुजनित बीमारी है जिसमें संक्रमित गाय व भैंस में गाभिन होने के अंतिम तिमाही में गर्भपात हो जाता है।

डा संतोष कुमार ने आगे कहा की संक्रमित पदार्थ के संपर्क व कच्चा दूध पीने से यह रोग इंसानों में भी हो सकता है। इसका टीकाकरण ही एक मात्र बचाव है। टीकाकरण हेतु पशुओं का टैगिंग एवं ओटीपी वैरिफिकेशन द्वारा पंजीकरण अनिवार्य है। यह टीका निःशुल्क लगाया जायेगा। पशुपालक नजदीक के पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी एवं पशु मित्र से संपर्क कर टीकाकरण अवश्य करा लें।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking