News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: छात्र जीवन से जन संघर्षो की मिशाल विभूति चौहान ने किया क़ायम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 29, 2022  |  8:22 PM

650 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: छात्र जीवन से जन संघर्षो की मिशाल विभूति चौहान ने किया क़ायम
  • किसान, मजदूर,मुसहर समाज व गरीब वंचितों के हक़ व उत्थान के लिये आजीवन करतें रहे हैं संघर्ष 

कसया/कुशीनगर । किसान, मजदूर, मुसहर समाज व गरीब वंचितों के हक़ व उत्थान के लिये आजीवन संघर्ष करतें रहे हैं, जो समाज में  एक मिशाल कायम किया हैं  कम्युनिस्ट नेता विभूति चौहान l

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

ज्ञात हो कि बीते पांच दशक से आम जन की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे। वह हमेशा जन संघर्षों के लिए याद किये जाएंगे और  उन्होंने लगातार मिशाल  जन संघर्ष की कायम कीl शुरू से तेज तर्रार, संघर्षशील और जन भावना से ओत प्रोत स्व. श्री चौहान आम जन के हक की आवाज बन हर मौके पर अपने छात्र जीवन से खड़े थे। वर्ष 1974 में वह बुद्ध इंटर छात्र संघ अध्यक्ष व 1976 में बुद्ध डिग्री कालेज कुशीनगर छात्र संघ अध्यक्ष रहें और वर्ष 1979 में कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता ली। वह दोनों कम्युनिस्ट पार्टियों और उनके संगठनों में जिले, प्रदेश स्तर पर पदाधिकारी रहे।और खेतिहर मजदूर, किसानों, मुसहर समुदाय के हक की लड़ाई लड़ते रहे और पट्टा धारकों को उनका हक दिलाने लिये लगातार आवाज उठाते रहे। कई बार उन्हें जेल तक जाना पड़ा। उनकी पहचान एक तेज तर्रार नेता के रूप में रही जो आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए मुखर थे। राष्ट्रीय आंदोलनों में समय समय पर का. सुभाषिनी अली सहगल, का. सीताराम येचुरी, का. प्रकाश करात, का. अतुल अंजान, का. दीनानाथ यादव जैसी शख्यितों के संपर्क में रहे। बीच इन जब उनका मोह कम्युनिस्ट पार्टियों से भंग हुआ तो चीनी मिल मजदूर यूनियनों के साथ जुड़ गए और मजदूर यूनियनों के अध्यक्ष/सचिव बने और उनके हक के लिए लड़ते रहे। इसी बीच उन्होंने कुछ समय बसपा के साथ भी बिताया।

वर्ष 2000 के बाद मुसहर विकास पहल से जुड़कर जनपद कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज में उनके शिक्षा, रोजगार और सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विविध कार्यक्रमों, जन सुनवाई के माध्यम से सामाजिक न्याय दिलाने को लेकर जागरूक रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking