News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पीड़ित ने पुलिस पर लगाया मुकदमा दर्ज न करने आराेप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 6, 2024  |  9:11 PM

173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पीड़ित ने पुलिस पर लगाया मुकदमा दर्ज न करने आराेप
  • 14 दिन से भटक रहा पीड़ित, पुलिस कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल

पडरौना। जिले के कप्तानगंज के मथौली बाजार में भूमि विवाद में हुई मारपीट के मामले में पीड़ित ने 14 दिन बाद भी पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाया है।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

पीड़ित सुनील पांडेय ने मंगलवार को एसपी को सौंपे गए शिकायती पत्र में लिखा है कि बीते 23 जुलाई को गांव के आठ-दस की संख्या में लोगों ने धावा बोलकर परिसर में लगा हैंडपंप को उखाड़ कर फेंक दिया। शोर सुनकर घर से निकला तो वह गाली देते हुए हाथ में लिए लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी रीता को घसीट कर मारा-पीटा गया, तब तक आसपास के लोग पहुंचकर बीच-बचाव किया। सूचना पर पहुंची पीआरवी को देखते ही अराजकतत्व भाग गए। उपचार कराने के बाद अगले दिन थाने में दिए गए तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

लगातार थाने का चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है बल्कि पिछले हफ्ते एक दारोगा ने उलटे फंसाने की धमकी देते हुए थाने से भगा दिया। पीड़ित ने थाने की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाया है। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने मामले में त्वरित कार्रवाई कराई जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking