कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेन्स की सरकार ने जनपद कुशीनगर के सदर तहसील में एक रिश्वतखोर लेखपाल को विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार कुशीनगर के पडरौना सदर तहसील क्षेत्र मे तैनात लेखपाल उत्कर्ष चौबे ने जमीन पैमाईश के लिए चार हजार रुपया रिश्वत मांगी थी तो पीड़ित ने भ्रष्टाचार निवारण टीम से सम्पर्क किया इसके बाद विजिलेंस टीम लेखपाल को ट्रैप करने की योजना बनाई और शुक्रवार को लेखपाल को रिश्वत देने की बात तय की गई। विजिलेंस टीम शुक्रवार के दोपहर पडरौना सदर तहसील आ चुकी थी। लेखपाल को इसका आभास नहीं हो पाया और वह जाल में फंस गया। शिकायतकर्ता लेखपाल को चार हजार रुपये देने पंहुचा। जहां पैसे लेते ही विजिलेंस टीम ने लेखपाल रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना प्राथमिकता -मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के एक निजी मैरेज हॉल में बसपा सुप्रीमो मायावती…
कुशीनगर । सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के…
कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए…