कुशीनगर । सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा जनपद कुशीनगर के ग्राम प्रधानों का पुलिस से समन्वय एवं अपराध नियंत्रण के सम्बन्ध में सीधा संवाद किया गया।
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर अखिल कुमार ने अपने संवाद के दौरान बताया कि ग्राम प्रधान कानून व्यवस्था एंव अपराध को रोकने में अपनी महत्वपुर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ग्राम प्रधान को जनपद के बीट पुलिस अधिकारी से निरन्तर संपर्क रखते हुए अपनी जिम्मेदारी के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने, पशु तस्करी, शराब तस्करी आदि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उनके द्वारा बीट पुलिस अधिकारी, थानाध्यक्ष अथवा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को देकर उक्त अपराधों की रोकथाम में अपना सहयोग करें। इस संबंध में बिहार राज्य के सीमावर्ती ग्रामों के ग्राम प्रधान शराब तस्करी,पशु तस्करी के रोकथाम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कच्ची शराब के निमार्ण ,विक्री,परिवहन आदि की जानकारी यदि हो तो तत्काल संबंधित बीट पुलिस अधीकारी , थानाध्यक्ष ,वरिष्ठ अधिकारीगण को सूचित करें जिससे अवैध रुप से कच्ची शराब बनाये जाने पर रोक लगायी जा सके।
उन्होंने अपने संवाद को आगे बढाते हुए कहा की आपरेशन तमन्चा के संबंध में ग्राम प्रधानों को ब्रीफ किया गया कि यदि उनके ग्रामों में किन्ही व्यक्तियों द्वारा यदि अवैध रुप से तमन्चा आदि का निर्माण , विक्री किया जा रहा हो तो ऐसे व्यक्तियों की सूचना भी संबंधित बीट पुलिस अधीकारी , थानाध्यक्ष ,वरिष्ठ अधिकारीगण को दें जिससे ऐसे कार्यों पर रोक लगायी जा सके यदि ग्राम प्रधानों द्वारा इस प्रकार के पशु तस्करी ,शराब तस्करी,अवैध तमन्चों के बारे में सूचना दी जाती है तो उनका नाम पूर्ण रुप से गोपनीय रखा जायेगा। विश्वास है कि ग्राम प्रधान अपने ग्राम का प्रथम व्यक्ति होता है। उन्हे अपने क्षेत्र की छोटी-बड़ी सूचनाओं की जानकारी होती है यदि समय से पूर्व ऐसी सूचनाए पुलिस को प्राप्त हो जाय तो निश्चित ही पुलिस अपराध नियत्रण में सफल हो सकती है।
उक्त संवाद में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारी, ग्राम प्रधान, मीडिया के लोग प्रतिभाग किए।
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…