News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नाली निर्माण कार्य की जांच करने पहुंचे खंड विकास अधिकारी को ग्रामीणों ने समस्याओं से अवगत कराया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 28, 2023  |  7:46 PM

165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नाली निर्माण कार्य की जांच करने पहुंचे खंड विकास अधिकारी को ग्रामीणों ने समस्याओं से अवगत कराया
  • खण्ड विकास अधिकारी ने आश्वासन दिया कि होगा समस्या का समाधान

कसया/कुशीनगर । कुशीनगर जनपद के ग्राम सभा चौरही उर्फ अंजही में ग्रामीणों के एक समूह क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल सिंह के नेतृत्व में गांव में हो रहे नाली निर्माण कार्य की अनियमितता और मानक के बिपरित हो रहे कार्य की शिकायत दर्ज कराया था, उसी शिकायत को लेकर जांच करने बुधवार को गांव पहुंचे खंड विकास अधिकारी रामकोला विजय कुमार सिंह को ग्रामीणों ने नाली निर्माण कार्य को दिखाया और कहा कि नाली निर्माण कार्य का ढलान ठीक से नहीं हुआ है,जो नाली बनाई जा रही है वह ढाल के विपरीत थी जिसको लेकर ग्रामवासीयों ने मानक से कार्य करने की मांग कर रहे थेl

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

ग्रामीणों की मांग को देखते हुए खंड विकास अधिकारी ने मौके पर ही ग्राम प्रधान को नाली बनाने से रोक दिया और निर्देश दिया कि अगर बनाना है तो ढाल के सापेक्ष भूमिगत नाली बनाएl ग्राम वासियों ने मांग किया कि जितने भी पोखरी है,उसे खाली कराया जाए तदोपरांत खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि राजस्व विभाग से बात कर के पोखरी पर हुए अतिक्रमण को हटाया जायेगा और उसके बाद सभी पोखरे का सुन्दरी करण कराने का आश्वासन दियाl

इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिंदर यादव, अरविंद सिंह,बांके बिहारी सिंह,चुम्मन सिंह,दिग्विजय सिंह,जयनारायण सिंह, बिनोद प्रजापति, विजय कुमार, इसराइल अलीआदि मौजूद रहेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking