News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के बचाव में एसपी को दिया ज्ञापन…निर्दोष ग्राम प्रधान पर दर्ज हुआ है अपहरण का मुकदमा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 7, 2023  |  6:31 PM

90 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के बचाव में एसपी को दिया ज्ञापन…निर्दोष ग्राम प्रधान पर दर्ज हुआ है अपहरण का मुकदमा WhatsApp
Responsive image

साखोपार/कुशीनगर । रविंद्रनगर थाना अंतर्गत ग्रामसभा चौपरिया की निवासिनी एक महिला द्वारा अपने बेटी के अपहरण होने का रविंद्रनगर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है,जिसमें गांव के ही एक लड़के के साथ ग्राम प्रधान पर लड़की को भगाने में योगदान देने का आरोप लगाते हुए दोषी बनाया गया है।जिसके विरोध में उग्र ग्रामीणों द्वारा चुनावी रंजिश वश निर्दोष ग्राम प्रधान को फंसाने का आरोप लगाते हुए एसपी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

जानकारी के अनुसार थाना अंतर्गत ग्राम सभा चौपरिया की निवासिनी अंसारा खातून पत्नी ऐनुल्लाह अंसारी ने 3 अगस्त 23 को थाने में तहरीर देकर गांव के ही तौकीर पुत्र मुर्तुजा पर उसकी लड़की को भगाने के व ग्राम प्रधान असलम अंसारी द्वारा उसमें योगदान देने का आरोप लगाते हुए मु0अ0सं0 152/2023 धारा 363 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया है।जिसका विरोध करते हुए सोमवार को एसपी से ग्रामीणों के संयुक्त हस्ताक्षरित पत्र देकर निर्दोष ग्राम प्रधान को फसाने का आरोप लगाते हुए उक्त मुकदमा से नाम निकालने की मांग की गई है।पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र के माध्यम से बताया गया है कि लड़की के पिता ईनुल्ला अंसारी के चचेरे भाई अनवर अंसारी पुत्र ईशा बीते ग्राम प्रधानी के चुनाव में प्रधान पद हेतु असलम अंसारी व अनवर अंसारी चुनाव मैदान में आमने-सामने थे,जिसमें अनवर अंसारी चुनाव हार जाने के कारण वह बराबर चुनावी रंजिश रख रहे थे।कि इसी दौरान अनवर अंसारी की पुत्री रेशमा खातून व मुर्तुजा अंसारी अंसारी के बेटे तौकीर अंसारी के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग के कारण दो अगस्त को रात 8 बजे आपस में विवाद हो गया,जिसको गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया उसके बाद ऐनुल्लाह ने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तौकीर को ले जाकर थाने में बैठा लिया।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अनवर व कमरूद्दीन पुत्र हबीब के बहकावे मे आकर साजिश के तहत चुनावी रंजिश को लेकर विपक्षी अनवर व उसके सहयोगियों द्वारा लड़की को ढाल बनाकर ग्राम प्रधान पर उसको भगाने में सहयोग करने का झूठा आरोप लगाते हुए लड़की के मां से ग्राम प्रधान पर भी अभियोग पंजीकृत कराया गया।जिसके संबंध में गांव के महिला पुरुष काफी संख्या में लोग गवाही देने को तैयार है।उक्त प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराकर फर्जी तरीके से फसाये गए ग्राम प्रधान को मुक्ति दिलाने की मांग की गई है।

ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से मोहम्मद आजम,असगर,फैसल अंसारी,गोविंद,नसीर,जमीर अहमद,पितंबर,दरोगा,सायनाज,बख्शीश,विशम्बर, लड्डू,हमीद,मोहर्रम,सुरेंद्र गुप्ता,शाहिद अंसारी,सुदर्शन, कलीमुल्लाह,समर,अमन,शिव कुमार,तारकेश्वर,नीरज,कृष्ण,गोकुल,व्यास आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking