कसया/कुशीनगर। कुशीनगर विधायक पीएन पाठक को बुधवार को अहिरौली राजा में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा जिसपर विधायक ने मौके से अधिकारियों को टेलिफोन से बात कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया l
बताते चले कि उक्त चौराहे से निकल रहे विधायक के काफिले को रोक कर क्षेत्र के दर्जनों समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधान अजय जयसवाल व डिम्पल पांडेय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अहिरौली राजा से बाडीपुल व गोबरही से हेतिमपुर व बकनहा से चिरगोडा धूसी अहिरौली राजा से भठही बाबू और अहिरौली राजा चौराहे पर सड़क किनारे नाला निर्माण गोबरही चौराहे पर नाला निर्माण व गन्ना किसानों की समस्यायों को लेकर मांग पत्र सौंपा जिसपर विधायक ने मौके पर से ही पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों व गन्ना विभाग के अधिकारियों से टेलीफोन से बात करते हुए कार्यवाही का सख्त निर्देश दिया l
मौजूद सभी लोगों की समस्यायों को विधायक ने गम्भीरता पूर्वक सुना और कार्रवाई का आश्वासन दिया इस दौरान मण्डल अध्यक्ष बिनोद गुप्ता,अनिल प्रताप राव, जेपी यादव, जयगोपाल यादव, अमन जयसवाल, अमर गुप्ता, रोहित जयसवाल, दिनेश जयसवाल, चन्द्र बली गोड, राजेश राव, सरवर आलम, शुभम दिक्षित,राकेश गिरि आदि मौजूद रहेl
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…