News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गण्डक नदी के कटान से सहमे ग्रामीण, जिला प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 14, 2021  |  6:23 PM

599 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गण्डक नदी के कटान से सहमे ग्रामीण, जिला प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

खड्डा/कुशीनगर। गण्डक नदी का जलस्तर खड्डा इलाके में लगातार घटते बढ़ते रह रहा है। इधर कुछ दिनों से नेपाल के पहाड़ी भागों सहित मैदानी क्षेत्रों में कम बारिश से नदी का जलस्तर घटा हुआ है। फिर भी नदी का तटवन्धों पर दबाव बना हुआ है। नदी महदेवा गांव के खेतों व खड़ी फसलों को लील रही है।
गांव के लोग खेतो के कटने व नदी में समा जाने से हैरान व चिन्ता में डूबे हुए हैं।

खड्डा इलाके के नदी पार बसे गांवों में बाल्मीकि गण्डक बराज से इस बर्ष पानी के सर्वाधिक डिस्चार्ज 4 लाख 12 हजार होने से बाढ़ आ गई थी। अब पानी का डिस्चार्ज रोज व रोज घट- बढ़ रहा है। बुधवार को बाल्मीकी गण्डक वराज से दोपहर 12 बजे 1 लाख 66 हजार 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे पिछले हफ्ते से ही नदी के पानी के तेज धार से महदेवा गांव के खेतों व धान, गन्ना सहित केले के फसलों को काटकर नदी में बिलीन कर रही है। अगर नदी का कटान ऐसे ही बना रहा तो महदेवा गांव के अस्तित्व पर भी खतरा उत्पन्न हो सकता है। गांव निवासी रामायन, श्यामलाल, पूर्व प्रधान जितेन्द्र निषाद, जोखन, पारस, बद्री, सुरेश, राजाराम, दीनदयाल, सहदेव, रामबृक्ष ने खेतों में खड़ी फसलों सहित गांव को बचाने में प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking