रामकोला/कुशीनगर। अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर मंगलवार को थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह द्वारा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम के संभ्रांत व्यक्तियों की थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई।बैठक में विभाग के उच्च अधिकारीगण के दिये गये आदेशों व निर्देशों की उन्होंने जानकारी दी।उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रधान अपने गांव, चौक व चौराहों पर सीसी कैमरे लगवाए।इससे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा तथा ग्राम सभा अपराध मुक्त होगा।
प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने कहा कि गैर कानूनी कार्य तथा घटनाएं कैमरे में कैद होगी।बैठक में रामकोला ब्लाक के ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश यादव, भगवंत कुशवाहा, हरेन्द्र यादव सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य व अनेक संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…
खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…
खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…