कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम सिहुलिया मठिया, रामबर, कुशीनगर निवासी विनय प्रताप राव उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग 2022 की परीक्षा में सफल होकर जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के रूप में चयनित हुए हैं। विनय के चयन पर जनपद में हर्ष की लहर दौड़ गयी है।
ग्रामवासी सेवानिवृत्त सैनिक बलिराम राव के पुत्र विनय को इस परीक्षा में प्रथम स्थान मिला है। उनको यह सफलता दूसरे प्रयास में मिला है। 2021 में प्रथम प्रयास में उनको नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होने का अवसर मिला था। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक स्नातक विनय राव ने बताया कि अमेरिकी कम्पनी क्वालकम में भी दो वर्ष नौकरी कर चुके है। विनय ने अपने पिता श्री राव और माता इंदु देवी जो गृहणी हैं को अपना कोच व प्रेरणास्त्रोत बताया। विनय राव के चयनित होने पर सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक पीएन पाठक, रत्नेश श्रीवास्तव, विपुल दुबे, पूर्व सभासद सचिन गुप्ता सहित विशिष्ट जनों और क्षेत्र वासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…