News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar viral audio/कुशीनगर: रिश्वत के लेन-देन की बात का ऑडियो वायरल,दारोगा लाइन हाजिर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 4, 2022  |  9:14 AM

1,319 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar viral audio/कुशीनगर: रिश्वत के लेन-देन की बात का ऑडियो वायरल,दारोगा लाइन हाजिर
  • एक्शन मुड़ में एसपी, एक और दरोगा के साथ एक हेड कांस्टेबल, तीन सिपाही बुलाए गए पुलिस लाइन

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी/राज पाठक

कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल आम लोगो के नजर में पुलिस की छबि में निखार लाने के लिए सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को जहा प्रशस्तिपत्र देकर हौसला अफजाई कर रहे है वही लापरवाह पुलिसकर्मियों को दंड देने से भी पीछे नहीं रह रहे है। बीती रात दो उप निरीक्षकों के साथ एक हेड कांस्टेबल और तीन आरक्षियों को पुलिस लाईन बुला लिया है,आप भी देखे सूची!!

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

क्या है मामला

पुलिस विभाग से जुड़ा एक ऑडियो बुधवार की देर शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। करीब एक मिनट के इस ऑडियो में दरोगा किसी से लेन देन के संबंध में बात कर रहा है। अंत में दरोगा कहता है कि काम हो जाएगा। ऑडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी धवल जायसवाल ने दारोगा को लाइनहाजिर कर इसकी जांच कर एएसपी से रिपोर्ट मांगी है। ऑडियो वायरल होने की जानकारी होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। न्यूज़ अड्डा वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।

वायरल ऑडियो में दारोगा एक व्यक्ति से बातचीत करते सुने जा रहे हैं। वह पूछ रहे हैं कि बात हुई। दूसरी तरफ से बोल रहा व्यक्ति कह रहा है कि हां साहब, बात हुई है। वह पांच सौ और एक हजार रुपये ही देने को कह रहा है। बता रहा कि मर्डर का मामला थोड़े ही है। इस पर दारोगा कह रहे कि आराम से बात कर लीजिए। उसका काम हो जाएगा। फिर वह व्यक्ति कह रहा कि जी साहब, आज शाम को उससे आराम से बात करूंगा। एक मिनट के इस ऑडियो में बातचीत कर रहे दारोगा के बारे में विशुनपुरा थाने में तैनात रामेश्वर यादव की आवाज होने का दावा किया जा रहा है। वह एक माह पूर्व गांव लुअठहां में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा से जुड़े मुकदमे की विवेचना कर रहे हैं। बताया जा रहा कि दर्ज मुकदमे में नामजद एक युवक का नाम निकालने के लिए यह बातचीत हो रही थी। एसपी ने बताया कि दारोगा रामेश्वर यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर विभागीय कार्रवाई होगी।

इस कार्यवाही के साथ अन्य मामले में एक और दरोगा के साथ एक हेड कांस्टेबल और तीन सिपाही लाईन हाजिर हुए हैं।

 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking