News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Viral Photo/कुशीनगर: बोतल में पेट्रोल देने से मना करने पर बाइक की टंकी खोलकर पेट्रोल पंप पहुंचा युवक, पढ़े पूरी खबर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 16, 2022  |  10:48 AM

1,271 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Viral Photo/कुशीनगर: बोतल में पेट्रोल देने से मना करने पर बाइक की टंकी खोलकर पेट्रोल पंप पहुंचा युवक, पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर आये दिन कोई न कोई वीडियो और फोटो वायरल होता रहता है. ये फोटो कभी डराने वाले होते हैं तो कभी हसाने वाले, पर इन दिनों वायरल हो रहा ये फोटो थोड़ा अलग है. दरसल एक फोटो सोशल मीडिया पर बहोत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक युवक पेट्रोल पंप पर बाइक के टंकी को खोल के लेके आया है और उसमे पेट्रोल भरवा रहा है.

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

पूरा मामला कुशीनगर जिले के पडरौना थाना क्षेत्र में स्थित सुभाष चौक स्थित रूंगटा पेट्रोल पम्प का है। यहां एक युवक बोतल लेकर पैट्रॉल लेने पंहुचा था लेकिन पेट्रोल पंप के कर्मियों ने बोतल में पेट्रोल देने से मना कर दिया। जिसके बाद युवक और पेट्रोल पंप के कर्मियों में कुछ देर तक बहस होती रही। फिर युवक कुछ दुरी पर खड़े बाइक के पास गया और बाइक में रखे टूल किट से बाइक का टंकी खोल के टंकी को हाथ में लेकर पुनः पेट्रोल पंप पर पंहुचा और पेट्रोल पंप के कर्मियों से बोला अब इसमें तो पेट्रोल दे दीजिये हाथ में बाइक का पेट्रो टंकी देख सभी लोग चौक गए. युवक की यह हरकत देखकर आसपास के लोग हंस पड़े। जिसके बाद युवक की चर्चा पूरे इलाके में होने लगी और हाथ में बाइक का टंकी लिए फोटो वायरल होने लगा सोशल मीडिया पे।

आपको बता दे, कानपुर हिंसक घटना के बाद से ही प्रशासनिक अफसर बेहद ही सतर्कता बरत रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर अन्य गतिविधियों पर भी पुलिस के जिम्मेदार नजर रख रहे हैं। यहां तक कि पेट्रोल पम्पों को यह आदेश भी जारी किया गया है कि पेट्रोल को किसी भी कीमत पर प्लास्टिक के बोतल व गैलन में न दें। इस आदेश का पेट्रोल पम्प के कर्मचारी भी पालन कर रहे हैं।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking