हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक इंटरकालेज के बारहवी के छात्र को इस वजह से पीटा गया कि वह कक्षा में शिक्षक द्वारा मारने का कारण पुछा जिस पर शिक्षको द्वारा स्कूल के बाहर रोड पर बेरहमी के साथ मारा पीटा गया जिसका सोशल मीडिया पर बीडियो वायरल हो रहा है।
बुधवार की शाम छ बजे कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर धुस निवासनी आशा देवी पत्नी शम्भू चौहान ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र मिथलेश चौहान महर्षि बाल्मीकि इंटरकालेज पिपरैचा इंटर कालेज का बारहवी का छात्र है,कक्षा में उसके शिक्षक ने वेजह मार दिया जिसको मेरे पुत्र ने दोपहर लंच में बेवजह मारने का कारण पुछा जिस पर शिक्षक आगबबूला हो गये और घसीटते हुए स्कूल के बाहर रोड पर लाए,तब तक विधालय के प्रधानाचार्य व पूर्व प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षकों ने बडी बेरहमी से मारे पीटे तथा उसके गले में बधे टाई से गला दबाने का प्रयास किए।वही अंय छात्रो ने बीच बचाव किया।आशा देवी ने तहरीर देकर मारपीट में शामिल शिक्षको के बिरुद्व कार्यवाही की माग किया है। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी तहरीर देकर बताया कि छात्र लड़कियों पर छिटाकसी कर रहा था जिसके वजह से मारा पीटा गया।
वही विधालय के सामने शिक्षकों द्वारा छात्र को बेरहमी से मारने पिटने का बिडीयो जो खूब वायरल हो रहा है कुछ ने यह बिडीयो मुख्यमंत्री के ट्वीटर अकांउट पर भी डाला है।इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने कहा कि दोनो तरफ से तहरीर मिली है जांच कर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
https://youtube.com/shorts/lhorzyPVblE?feature=share
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…