News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: करीब पांच लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक, अभियान का हुआ आगाज

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 26, 2024  |  5:41 PM

179 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: करीब पांच लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक, अभियान का हुआ आगाज WhatsApp
Responsive image
  • सीएमओ डाॅ.सुरेश पटारिया और डीआईओ ने बच्चों को सिरप पिला कर किया अभियान की शुरूआत
  • नौ माह से पांच वर्ष की अवस्था तक विटामिन ए की नौ खुराक से मिलता है बच्चे को पोषण

कुशीनगर।जिले में करीब पांच लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य है । नौ माह से पांच वर्ष तक की अवस्था के बच्चों को इस सीरप का कुल नौ खुराक लेना अनिवार्य है । ऐसा करने से बच्चों को पोषण मिलता है और उनका बीमारियों से बचाव भी होता है । इसके लिए एक माह तक अभियान चलेगा जिसका आगाज बुधवार से हो गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.सुरेश पटारिया ने उप स्वास्थ्य केन्द्र सोहरौना तथा डीआईओ डाॅ.एसएन त्रिपाठी ने महिला चिकित्सालय पडरौना पर बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिला कर इस अभियान का शुभारंभ किया।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पटारिया ने बताया कि इस अभियान में एएनएम का सहयोग सभी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी । बच्चों को यह दवा खसरे से बचाव के प्रथम और दूसरे टीके के साथ दी जाती है और इसके अलावा प्रत्येक छह माह पर अभियान के दौरान भी इसका सेवन कराया जाता है ।

उन्होंने बताया कि विटामिन ए की कमी बच्चों के विकास को बाधित कर सकती है ,और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बाधित करती है। विटामिन ए की खुराक बच्चों को कुपोषण,मिजिल्स, डायरिया और रतौंधी से बचाती है. यह बच्चे के विकास में मददगार है. इसके सेवन से निमोनिया और डायरिया का खतरा कम हो जाता है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस एन त्रिपाठी ने बताया कि शरीर में विटामिन ए की कमी से रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती है. आंख कमजोर होने की आशंका होती है.इसकी कमी से बच्चे के शरीर बढ़ने में भी कमी आ सकती है। छाया वीएचएसएनडी और छाया यूएचएसएनडी सत्रों पर बच्चों को लाकर इस दवा का करवाया जाता है । प्रत्येक सरकारी अस्पताल में यह दवा उपलब्ध है।

उक्त कार्यक्रम में डाॅ. एस प्रसाद, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समन्वयक गंगेश कुमार ।बीएचडब्लू सुमित श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, यूएनडीपी के वीसीसीएमसत्य प्रकाश द्विवेदी , यूनिसेफ के डीएमसी शाहबाज मिनहाज, बीएमसी रेनू, एएनएम पूजा शाहा, काजल सिंह, मानसी कुमारी, काजल गुप्ता प्रमुख तौर पर मौजूद रहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking