News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: 14 मई मातृ दिवस पर श्रीरामजानकी मठ कसया में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 12, 2023  |  6:32 PM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 14 मई मातृ दिवस पर श्रीरामजानकी मठ कसया में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
  • मातृ दिवस पर रक्तदान शिविर अच्छे कार्य के लिए अच्छा अवसर – डॉ0 हरिओम

कुशीनगर। जिला चिकित्सालय में रक्त आपूर्ति की कमी न हो इस हेतु नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर 14 मई रविवार को श्रीरामजानकी मंदिर (मठ) कसया में प्रातः 10 बजे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने बताया कि ब्लड कलेक्शन ट्रांसपोर्टेशन वैन एवं अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर एवं कुशीनगर के रक्त कोष की संयुक्त टीम रक्त दाताओं से रक्त संग्रह करेगी। जो भी रक्तदाता रक्तदान करेंगे उनका एक कार्ड भी बनेगा और इस कार्ड पर वे आवश्यकता पड़ने पर अपने रक्त सम्बन्धियों हेतु आगामी 3 माह तक जिला रक्तकोष कुशीनगर से रक्त प्राप्त कर सकेंगे।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

डॉ0 हरिओम ने आम जन से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान की महत्ता से हम सभी अवगत हैं। इसके द्वारा न सिर्फ किसी जरूरतमंद की मदद होती है अपितु रक्तदाता के शरीर में नवीन रक्त का निर्माण भी होता है और हृदयाघात सहित कई बीमारियों व्यक्ति सुरक्षित रहता है। उन्होंने कहा कि इस क्रम में 14 मई को मातृ दिवस पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एक अच्छे कार्य के लिए अच्छा अवसर है। इस अच्छे अवसर को यादगार बनाएं और बढ़ चढ़ कर रक्तदान करें एवं अपने मित्रों व शुभचिंतकों से भी कराएं।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking