News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आग लगने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Apr 24, 2022  |  7:44 PM

1,568 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आग लगने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख WhatsApp
Responsive image

सुकरौली/ कुशीनगर। तहसील कोतवाली हाटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सभा मुंडेरा खागी एंव देवकली तथा अहिरौली थाना अंतर्गत ग्राम सभा हरपुर सुखड़, लेहनी, मोती पाकड़, में गेहूं की खड़ी फसल के साथ सैकड़ों एकड़ गेहूं का डंठल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग को गांव में फैलने से रोका। वही उक्त थाना अंतर्गत ही ग्राम सभा बिजई काफ, सिरसिया, कैथवलिया ,मोरवन उर्फ गोपाला ,सुबधिया के सिवान में लगी आग की वजह से सैकड़ों एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई ।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

मौके से सिरसिया ग्राम प्रधान द्वारा बार-बार अधिकारियों को फोन करने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची।आग लगने से सबसे ज्यादा नुकसान सिरसिया गांव के सिवान में खड़ी गेहूं की फसल को हुआ। ग्राम प्रधान रणजीत सिंह जयराम लाल प्रताप मिश्र रामपाल सिंह विजय प्रताप सिंह मुन्ना सिंह सुरेंद्र सिंह विजय बहादुर सिंह आदि की खड़ी सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जबकि रामाकांत सिंह का ट्रैक्टर और दो ट्राली जो भूषा ढोने के लिए खेत में खड़ी थी जल गयीं।

सिरसिया ग्राम सभा के ग्रामीणों ने बताया कि हर साल गेहूं की फसल समय से कट जाती थी लेकिन इस बार गेहूं की फसल कट नहीं पाई थी। क्योंकि हर साल जिस कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई होती थी उसका मालिक स्थानीय तथा दबंग किस्म का व्यक्ति है। जो दूसरे कंबाइन मशीन को खेत में ले जाने ही नहीं देता। कई बार दूसरे क्षेत्र की मशीन खेत में आई तो मार कर भगा दिया।जिसकी वजह से गेहूं कटने में लेट हो गई। नतीजा कि आज आग लगने से सैकड़ो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई

ग्रामीणों ने काफी मेहनत कर के आग को गांव में फैलने से तो बचा लिया लेकिन। खेत में खड़ी गेहूं के फसल को नहीं बचा पाये। आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया चार किलोमीटर की एरिया में केवल धुँआ ही धुँआ नजर आ रहा था। पछुआ हवा के झोंके में आग और विकराल रूप धारण कर ले रही थी। यह सिलसिला शाम 4:00 बजे तक चलता रहा। हवा के शांत होने पर ही आग पर काबू पाया जा सका। वही मौके पर किसी अधिकारी को न पहुंचने से गांव के लोगों में काफी रोष व्याप्त है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल
किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…

जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l
जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l

बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking