पडरौना/कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया बीरभान गांव के समीप विगत दिनों हुई मार्ग दुर्घटना में वरगहा निवासी घायल किशोर की इलाज के दौरान हुई मौत के पश्चात अंतिम संस्कार हेतु ले जाते समय रास्ते मे उसके पुनः जीवित होने की आशंका से इलाज हेतु अस्पताल ले जाना क्षेत्र में चर्चा का बिषय बना हुआ है हलाकि पुनः अस्पताल पहुचने पर डॉक्टरों में उसे मृत ही बताया।
वरगहा निवासी गुड्डू गुप्ता का पुत्र विकास जो इंटरमीडियट का छात्र रहा। बिगत लगभग 10 दिन पूर्व वह अपने दो मित्र शिवम तथा हरोओम के साथ बाइक से सिरसिया बीरभान गांव के समीप मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया। उक्त दुर्घटना में हलाकि तीनो को गम्भीर चोट आई। शिवम तथा हरिओम इलाज के पश्चात ठीक हो गए जबकि बिकास कोमा में चला गया और इलाज के बाद बुद्धवार को उसकी मौत हो गई बृहस्पतिवार को परिजन उसे अंतिम संस्कार हेतु पनियहवा घाट ले जा रहे थे कि रास्ते मे ही उसके शरीर मे कुछ हलचल होना सुरु हुआ वताया जा रहा है। परिजन उसके जीवित होने की उम्मीद से पुनः इलाज हेतु केएमसी महराजगंज ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत ही बताया। फिरहाल समाचार लिखे जाने तक परिजन उसे वापस लेकर निकल लिए है। बरहाल उक्त घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है लोग तरह तरह के कयास लगा रहे है।
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…